दलमा में संपन्न हुआ आजसू पार्टी का कोल्हान स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन
नई पीढ़ी को पढ़ना चाहिए आजसू का इतिहास : सुदेश महतो
केवल आजसू में ही नेतृत्व गढ़ने और नेता उभारने की क्षमता : सुदेश महतो
चांडिल। चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के माकुलाकोचा चेक नाका के समीप आजसू पार्टी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। वहीं, कोल्हान के तीनों जिले से केंद्रीय समिति, जिला समिति, प्रखंड कमिटी समेत अनुषंगी इकाइयों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि मुझे पार्टी में समर्पित लोगों की जरूरत है, जो राज्य के जनता के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा पीढ़ी आजसू के साथ जुड़ें, उन्हें नेतृत्व करने का अवसर आजसू देगी। सुदेश महतो ने कहा कि नई पीढ़ी को आजसू का इतिहास पढ़ना चाहिए, ताकि झारखंड निर्माण की सही जानकारी उन्हें मिलेगी। केवल आजसू ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो नेतृत्व गढ़ने और नेता उभारने की क्षमता रखती हैं। वर्तमान समय में राज्य के अनेकों विधायक, पूर्व विधायक, जिला परिषद, मुखिया समेत अन्य पदों का दायित्व निभा रहे हैं, उन्हें आजसू ने ही नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। इस दौरान सुदेश महतो ने पार्टी के पदाधिकारियों को कई सांगठनिक दायित्व सौंपा है, जिसे अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संस्थापक प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, रविशंकर मौर्या, सुसेन महतो, कन्हैया सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर चंद्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, आदित्य महतो, संजय मालाकार, सिद्धार्थ महतो, नंदलाल बिरुआ, अमित महतो, डॉ दिनेश बोईपाई, दुर्गा महतो, दुर्योधन गोप, अमला मुर्मू, मनोरंजन ठाकुर, गोपेश महतो, अरुण महतो, दिगंबर सिंह, माधव सिंह मुंडा, रेणुका पुराण, सुलोचना प्रमाणिक, तुलसी महतो आदि मौजूद थे।
