दो दिवसीय दौरे पर खरसावां पहुंचे खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पदमपुर काली मंदिर में क्षेत्र की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना
खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा दो दिवसीय दौरे पर रविवार को खरसावां पहुंचे. वहीं खरसावां के प्रसिद्ध काली मंदिर पदमपुर पहुंचकर मां काली के चरणों में माथा टेका और मां काली से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. वही पूजा कमेटी की ओर से सांसद कालीचरण मुंडा का स्वागत किया गया.


इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि पदमपुर में मां काली पूजा के अवसर पर लगने वाला सात दिवसीय मेला ऐतिहासिक और प्रसिद्ध है, जहां झारखंड के अलावा बंगाल, बिहार और ओड़िशा से भी भक्त मां काली के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि माता की कृपा हम सबों पर बनी रहे और जनहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करें.

त्योहार हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक हैं, और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार करते हैं. इसके बाद खरसावां चौक पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले. मौके पर प्रदेश सचिव छोटराय किस्कु,जिला अध्यक्ष राज बाकची, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु महतो, राहुल मुदी, रोहित महतो, बुधन लाल कुम्हार, अशोक महतो, राजू महतो, बलराम नायक,बागुन सोय आदि उपस्थित थे.


