LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

दुग्धा में अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, दुग्धा टीम बनी विजेता

सरायकेला/दुग्धा: टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा दुग्धा के श्मशान काली मंदिर मैदान में एकदिवसीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

 

फाइनल मुकाबले में दुग्धा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जगर्नाथपुर की टीम उपविजेता (रनरअप) रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन में दुग्धा के साहिल प्रधान को बेस्ट बैट्समैन तथा जगर्नाथपुर के हिमांशु को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

आयोजकों की ओर से दोनों टीमों के सभी 14-14 खिलाड़ियों को ट्रॉफी और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा जिला सचिव बबलू प्रधान, टाटा स्टील सीएसआर हेड सत्यनारायण नंदा, मुकेश कुमार, सुदामा प्रधान, राजू प्रधान, अमरनाथ प्रधान और प्रकाश प्रधान उपस्थित रहे।

 

आयोजन के सफल संचालन पर स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने टाटा स्टील फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की बात कही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *