दुलाल मंडल के सहयोग को बढ़ने लगे हाथ, शौर्य यात्रा समिति ने की आर्थिक सहयोग
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के समीप हाईवा की चपेट में आने से 28 वर्षीय दुलाल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज ओड़िशा में किया गया मगर ऑपरेशन सफल नहीं रहा जिसके कारण दुलाल दोनों पैर से चलने में असमर्थ हुआ वही बेड में एक साल से अपनी बदहाली की आंसू बहा रहे दुलार मंडल के दुख भरे व्यथा को जब खबर प्रकाशित हुआ तब कई लोग सहयोग के लिए सामने आए वही समाजसेवी सह शिक्षक विकास कुमार भकत ने बेंगलुरु इलाज के लिए उनके ट्रेन टिकट को कंफर्म करने एवं आर्थिक सहयोग प्रदान की साथ ही शौर्य यात्रा समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों,स्थानीयलोगों एवं बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने भी चढ़कर खुले मन से सहयोग किया इसके फल स्वरुप समिति के सूरज मंडल पलटू मंडल,घनश्याम मंडल एवं दर्जनों साथियों की महत्वपूर्ण सहयोग से पीड़ित परिवार से मिलकर एक सहयोग राशि दुलाल मंडल के माता-पिता को प्रदान की एवं कहा कि आगे भी सहयोग जारी रहेगा आप दुलाल का बेहतर इलाज करायें समिति आपके साथ है वही लोगों के मदद की सराहना करते हुए बकुल मंडल ने कहा कि आप सबों के आशीर्वाद और सहयोग के कारण मेरा पुत्र फिर से चल पाएगा और हमारे परिवार की गाड़ी को फिर से दौड़ा पाएगा जिसको लेकर समिति के तमाम सदस्यों बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों को ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए आगे और बढ़ने का आशीर्वाद दिया ताकि इस तरह के गरीब, दुखियों की सेवा में और लोग आगे आए और मदद करें जिससे जो समाज में पैसे की अभाव में अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं ऐसे पीड़ित परिवार को सहयोग प्रदान करें।



इस दौरान मुख्य रूप से समिती के इस पुनीत कार्य में समाजसेवी पलटू मंडल, शौर्य यात्रा समिति के घनश्याम मंडल, सूरज मोदक, माना गोप, मलय मंडल, रमेश मोदक, आस्तिक गोप, रंजन दास, तनुज दास एवं देवाशीष गोप सक्रिय रूप से शामिल रहे।

