Newsझारखण्ड

डुमरी से रांची तक छात्र अधिकार यात्रा, 9 दिसंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी

झारखंड में खतियान और छात्र से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए JLKM की ‘छात्र अधिकार यात्रा’ आज से शुरू हो गई। आंदोलन की शुरुआत डुमरी से की गई, जहाँ विधायक जयराम कुमार महतो ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा 9 दिसंबर को रांची पहुंचेगी, जहां विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

 

यात्रा शुरू करने से पहले जयराम महतो ने चिरैया मोड़ स्थित विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी सदस्यों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने के निर्देश दिए। इसके बाद वे सर्वदलीय बैठक में भाग लेने रांची रवाना हो गए।

 

संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि पहले दिन यात्रा ने लगभग 45 किलोमीटर का सफर पूरा किया। डुमरी से शुरू हुई यह पदयात्रा चिरैया मोड़, बगोदर, हरिहर धाम और चलानिया होते हुए हजारीबाग जिले के बिशुनगढ़ तक पहुंची। उन्होंने कहा कि खतियान और छात्रों के अधिकारों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना ही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

 

यात्रा में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, दीपक रवानी, बिहारी महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, लीलावती देवी और दिनेश साहू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। संगठन ने साफ कहा है कि छात्रों की आवाज किसी भी हाल में दबने नहीं दी जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *