डुमरी विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में आंदोलन सफल
तीन दिन के संघर्ष के बाद जादू महतो को मिला न्याय, पत्नी को स्थायी नियोजन


धनबाद:- लगातार तीन दिनों तक चला आंदोलन आखिरकार बुधवार की देर रात समाप्त हुआ। जादू महतो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छेड़ा गया संघर्ष उस समय सफल हो गया जब प्रशासन ने उनकी पत्नी को स्थायी नियोजन देने और आश्रित के नाम पर फॉर्म थ्री निर्गत करने पर सहमति जताई।
इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व जेएलकेएम पार्टी के सुप्रीमो व डुमरी विधायक जयराम महतो ने किया। आंदोलन के दौरान वे लगातार मौके पर डटे रहे और आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते रहे। जयराम महतो ने साफ कहा था कि जब तक जादू महतो के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

तीन दिनों के संघर्ष, तपस्या और कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा और आधी रात को समझौता हुआ। इस सहमति के बाद आंदोलनकारी गुट में खुशी की लहर दौड़ गई।
जयराम महतो ने आंदोलन की सफलता पर कहा, “यह जीत सिर्फ जादू महतो के परिवार की नहीं है, बल्कि यह हर उस परिवार की जीत है जो अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाता है। यह संघर्ष साबित करता है कि अगर जनता संगठित होकर न्याय की लड़ाई लड़े तो कोई भी सत्ता उन्हें अनसुना नहीं कर सकती।”

