Newsझारखण्डसरायकेला

दुर्गापूजा को लेकर राजनगर पुलिस की कार्रवाई

 

 

चार गांवों में छापामारी, 300 लीटर जावा महुआ नष्ट

 

सरायकेला। आगामी दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजनगर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के कुनाबेड़ा, गोपालपुर, मुंडाकाटी और रांजड गांवों में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी की गई।

 

कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने गोपालपुर जंगल से करीब 300 लीटर जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि त्योहार के दौरान नशे का कारोबार बढ़ जाता है, जिस पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

थाना प्रभारी चंचल कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *