Newsझारखण्ड

e-Kalyan छात्रवृत्ति में लगातार हो रही देरी को लेकर फाइटर विंग का आक्रोश, 9 दिसंबर को डीसी कार्यालय तक निकलेगा विशाल छात्र मार्च  

 

 

जमशेदपुर। e-Kalyan छात्रवृत्ति में चल रही निरंतर देरी, पोर्टल की तकनीकी अव्यवस्थाओं और छात्रों की समस्याओं के प्रति विभागीय लापरवाही के विरोध में आज को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में फाइटर विंग के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्यभर के छात्रों पर पड़े गंभीर प्रभावों को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

 

बैठक में विद्रोही बिष्णु, देवाशीष महतो, अनंत सरदार, विजय महतो, तापस, राहुल, प्रशनजीत, धनंजय, भोलानाथ सरदार, अरुण सामद, अंकित हेस्सा, जितेंद्र, जगपति, प्रधान करवा, चंदन, रूपेश सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दों पर गहरी चिंता जताते हुए एक व्यापक आंदोलन की रूपरेखा पर सहमति जताई।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए—

• 9 दिसंबर को आम बागान मैदान से डीसी कार्यालय तक विशाल छात्र आंदोलन निकाला जाएगा।

• आंदोलन सुबह 10 बजे से आरंभ होगा।

• डीसी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान में अनावश्यक विलंब, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की जटिलताएँ, कॉलेजों में अव्यवस्था, पोर्टल की कमजोर व्यवस्था और पारदर्शिता की कमी से छात्र समुदाय गहरे संकट में है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने समस्या का समाधान जल्द नहीं किया, तो छात्र मजबूर होकर उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएँगे।

 

बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करें और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *