ई-केवाईसी से ही मिलेगा पोषाहार, जियो टैग फोटो अनिवार्य : सीडीपीओ
राजनगर प्रखंड की सीडीपीओ रीना साहू ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि अब पोषाहार केवल ई-केवाईसी के माध्यम से ही दिया जाएगा। हर दिन बच्चों की उपस्थिति की जियो टैग फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बच्चों को सुबह हलवा, दोपहर में खिचड़ी और रोज एक अंडा दिया जाएगा। प्रार्थना के बाद 10 मिनट योगा कराया जाएगा। सीडीपीओ ने कहा कि वाउचर रजिस्टर के मिलान के बाद ही भुगतान होगा। साथ ही मातृ वंदना और कन्यादान योजना का लाभ लेने की अपील की।



