ईचा में 16 प्रहार अखंड हरि संकीर्तन आरम्भ
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के ईचा में श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समित ईचा की ओर से शुक्रवार से नव निर्मित हरि मंदिर में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरु हुआ। जिसमें हरि भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें श्री पंचानन दास ग्राम कंदरीलोंग, श्री अश्विनी गोप ग्राम बांगो, श्री रिंटू दास गोस्वामी ग्राम पीलिद, श्री नित्यानंद ग्राम कुमारडांग, श्री निपिक गिरी ग्राम तिलामुंडा तथा श्री बासुदेव दास ग्राम हरिना आदि संप्रदाय के द्वारा राधा गोविन्द हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। ज्ञात हो कि ईचा में नव निर्मित भव्य हरि मंदिर का निर्माण समाजसेवी हेमंत सिंहदेव एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।



