Newsझारखण्ड

ईचाडीह में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड ने बंगाल को पछाड़ा 

 

 

ईचागढ़: रविवार को कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह नवयुवक संघ के तत्वाधान में 5 वां वार्षिक एक दिवसीय आठ दलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल अवियांस क्लब सिल्ली झारखंड एवं इस्माइल क्लब रसुलडीह बंगाल के बीच खेला गया। खेल का शुभारंभ पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया चित्तरंजन सिंह मुण्डा,पंसस मंगल सिंह मुण्डा , वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी, ग्राम प्रधान रघुबर कुमार ने किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में अवियांस क्लब सिल्ली झारखंड ने इस्माइल क्लब रसुलडीह बंगाल को लगातार दो एक से हराकर फाइनल अपने नाम किया। विजेता टीम को नगद पंद्रह हजार रूपये और एक ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को दस हजार और एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

वहीं बेस्ट स्मेसर रसुलडीह के सत्यम और बेस्ट डिफेंडर सिल्ली के बिरू सिंह को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यहां झारखंड और बंगाल के खिलाड़ी भाग लिया और खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए बहुत ही रोमांचक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वालिबॉल में यहां पुरे प्रदेश में अब्बल‌ दर्जा का खेल प्रदर्शन होगा । मौके पर ग्राम प्रधान रघुवर कुमार, सुमन हालदार,रतन हालदार, पंकज कुमार, कर्णवीर कुमार, रामगोपाल कुमार, राजगोपाल कुमार, सिमंत कुमार, बसंत कुमार,सानू गोराई, रवि सिंह मुण्डा,गणेश महतो ,बिजय कुमार समेत हजारों दर्शक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *