ईचागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के गौरांगकोचा क्लस्टर में झारखंड स्वयं सहायता समूह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सीएलएफ के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,बीपीएम मनोहर टोप्पो, एफटीसी नरेश कुमार सीआईएफ अकाउंटेंट प्रभा कुजूर आईपीआरपी विनीता महतो उपस्थित हुए। महिला समूह के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया साथी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का केक काटा गया। सीएफएल अध्यक्ष गुरुवार मांझी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। पीएलवी तुष्ट रानी मंडल ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भागीदारी, लिंग समानता के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला समूह के दीदियों के द्वारा अभीर गुलाल खेलकर महिला दिवस को यादगार बनाया गया।


वही ईचागढ़ प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत गौरांगकोचा टोला रांगाडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला के सचिव के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएलवी गंगा सागर पाल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री पाल ने कहा कि समाज मे लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक करने और महिलाओं को समान अधिकार, शिक्षा और अवसर सुनिश्चित करना है। डालसा महिलाओं को मुफ़्त कानूनी सहायता, परामर्श और महिला पैनल वकीलों के माध्यम से अदालती कार्यवाही में प्रतिनिधित्व प्रदान करता है इसके तहत् घरेलू हिंसा, भरण -पोषण, तलाक, संपत्ति विवाद और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में निःशुल्क वकील, कोर्ट फीस और दस्तावेजी करने में सहायता मिलती है तथा आपसी सुलह के माध्यम से विवादों का जल्द निस्तारण किया जाता है जो कि ये महिलाओं के लिए निःशुल्क है।

