ईचागढ़ प्रखंड के तुता पंचायत में जनता दरबार का आयोजन
ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत सचिवालय में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में जनता दरबार का शुभारंभ किया गया। जनता दरबार का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी,बीडीओ एकता वर्मा,सीओ दीपक प्रसाद, मुखिया संगीता देवी, पंसस जानकी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


जनता दरबार में विभिन्न विभागों का 17 स्टोल लगाया गया, जहां लोगों से आवेदन लिया गया। लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का जानकारी दिया गया। वही सखी मंडल, फुलों झानो आशिर्वाद योजना सहित कई योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण किया गया। गर्भवती माताओं का गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया।

वहीं बीडीओ एकता वर्मा ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को जनता दरबार का शुभारंभ किया गया जो लगातार विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव अशोक मंडल, ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा,वार्ड सदस्य एवं प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।



