ईचागढ़ प्रखंड परिसर में मनाया गया जिला स्थापना दिवस

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को भगवान विरसा मुंडा के आदमकद मूर्ती पर माल्यार्पण कर जिला स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान भी चलाया गया। जिला स्थापना दिवस पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, महिला पर्यवेक्षिका कृष्णा देवी, ममता बिन्हा, मनरेगा कनीय अभियंता उज्जवल साहू,प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक किशन मछुवा सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

