Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ पुलिस के द्वारा जागरुकता अभियान चलाते हुए किया गया बीज का वितरण 

 

 

ईचागढ़- सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा पिछले फसलीय वर्ष में जिन-जिन जगहों पर अवैध अफीम की खेती की गई थी उनका सत्यापन किया जा रहा है जिसमें सत्यापन के क्रम में पाया गया कि बहुत से खेतों पर ग्रामीणों के द्वारा अफीम की खेती के स्थान पर दूसरे खेती लगाने के लिए जुताई किया गया है जिस पर वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु आज ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा ईचागढ़ थाना अन्तर्गत सीतु पंचायत के कुटाम ग्राम में उच्चतम गुणवत्ता वाले चना , सरसों एंव गेहूं के बीज का वितरण किया गया जिसमें करीब 250 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया है जिससे कि किसान अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती सब्जियों एवं अनाज की खेती अपने खेतों में कर सके ।

इस बीज वितरण के कार्यक्रम के दौरान करीब 40 से 50 किसान परिवारों को बीज का वितरण किया गया है । सरायकेला खरसावां पुलिस आमजनों से अपील करती है कि अफीम की खेती को पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए पारंपरिक सब्जियां एवं अनाजों की खेती को बढ़ावा दे । मौके पर एस आई हिलाल कुमार, विश्वजीत तिवारी, एएसआई नारायण साह, मुखिया लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *