Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ से गुरुचरण, चारुचांद, काबलु व सुधीर को मिली झामुमो केंद्रीय सदस्य की जिम्मेदारी

 

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें महाधिवेशन के बाद सर्व सम्मति से शिबू सोरेन को केंद्रीय संस्थापक संरक्षक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पश्चात पार्टी ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमे ईचागढ़ विधानसभा से गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, काबलु महतो व सुधीर किस्कु को केंद्रीय सदस्य बनाया गया है। साधारण कार्यकर्ता से केंद्रीय समिति तक का सफर नियुक्ति के बाद काबलु महतो ने कहा कि झामुमो एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जहां जमीनी कार्यकर्ताओं को भी शीर्ष स्तर पर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को केंद्रीय सदस्य बनाकर पार्टी ने जो सम्मान दिया है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *