DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिना ग्रामसभा अनुमति शराब दुकान संचालन पर उठे सवाल

ईचागढ़ :- 

ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह संयुक्त ग्राम सभा मंच, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में सरकारी नियंत्रण में चल रहे शराब दुकानों को अब निजी हाथों में सौंप दिया है। परंतु सरायकेला-खरसावां जिला पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शराब दुकान खोलने से पहले ग्राम सभा की अनुमति लेना अनिवार्य है।

 

अनूप महतो ने दावा किया कि कई जगहों पर ग्राम सभा की अनुमति के बगैर शराब का स्टॉक किया जा रहा है और दुकान खोलने की योजना बनाई जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर शराब दुकान निर्माण करने के मामले भी सामने आ रहे हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि धार्मिक स्थल, सामाजिक स्थल या सरकारी भूमि पर अवैध रूप से शराब दुकान खोली जाती है तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

महतो ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लें। साथ ही उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही जिला उपायुक्त (DC) और अंचल अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि बिना ग्राम सभा की अनुमति के खोले जा रहे शराब दुकानों को बंद कराया जा सके।

 

अनूप महतो ने कहा कि “ग्राम सभा की अनुमति के बगैर शराब दुकान संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है और इसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *