Newsझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया 9 गौदाम मार्केटिंग सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन 

 

 

लगभग 3 करोड़ 20 लाख की लागत से होगा योजनाओं का निर्माण

 

कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

 

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग(सहकारिता प्रभाग) द्वारा संचालित समेकित सहकारी विकास परियोजना अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्माण होने वाले 9 100 एमटी क्षमता वाले गौदाम मार्केटिंग सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि 35 लाख 46 हजार रुपये कि लागत से 9 गौदाम मार्केटिंग सेंटर निर्माण कार्य होगा। उन्होंने कहा कुकड़ू में 3 कुकड़ू, ओडिया तिरुलडीह, नीमडीह में 2सांगडा, लाकड़ी, चांडिल में 3 मातकमडीह, रसूनिया, घोड़ानेगी, व ईचागढ़ में 1 नदीशाई में योजनाओं का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा लगभग 3 करोड़ 20 लाख की लागत से योजनाओं का निर्माण होगा। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को अपने उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौदाम निर्माण से स्थानीय स्तर पर बाजार की उपलब्धता बढ़ेगी तथा किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान विधायक ने निर्माणकार्य करने वाले संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण व ससमय करने का निर्देश दिया। इस क्रम में विधायक ने कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर कुकडू प्रमुख प्रतिमा वाला, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, गोपेश्वर कुम्हार, युधिष्ठिर मांझी, इंद्रजीत महतो, अंसार अली, मंगल महतो, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *