Newsझारखण्ड

ईलीगाड़ा नदी घाट से अवैध बालू निकासी रोकने की मांग  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष आसमान सुंडी ने शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी को आवेदन देकर ईलीगाड़ा नदी घाट से हो रही अवैध बालू निकासी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 

आवेदन में उन्होंने कहा है कि ईलीगाड़ा नदी से पिछले कई महीनों से प्रतिदिन लगभग 60 ट्रैक्टर बालू की निकासी की जा रही है। यह बालू घाट तांतनगर प्रखंड क्षेत्र तथा ओ.पी. तांतनगर कोकचो थाना, मंझारी के अंतर्गत आता है।

आसमान सुंडी के अनुसार अवैध बालू कारोबारी ईलीगाड़ा घाट से बालू निकालकर खरकई नदी पार करते हुए ग्राम बांदोडीह पुलिया के पास से निकलते हैं और फिर ग्राम जयपुर के रास्ते बालू की ढुलाई करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बोंडोडीह पुल से नदी किनारे होते हुए ग्राम ईलीगाड़ा घाट तक कच्ची सड़क का निर्माण भी कर लिया गया है, जिससे अवैध परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है।

 

मोर्चा अध्यक्ष ने प्रशासन से मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई करने तथा अवैध निकासी पर रोक लगाने की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *