LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

ईंचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो को पार्टी ने किया सम्मानित जनसेवा और संगठन निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रमाण-पत्र

सरायकेला | ब्यूरो: झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईंचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो को पार्टी संगठन में रहते हुए उनके सतत जनसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर पार्टी की ओर से उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि श्री महतो अपने पद पर रहकर आगे भी पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।

 

श्री महतो ने अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल की। संकट की घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के पास पहुंचकर सहायता दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

 

सम्मान समारोह में JLKM के सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने श्री तरुण महतो सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि पार्टी को ऐसे समर्पित नेताओं पर गर्व है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

 

समारोह में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को भी उनके योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे। सभी ने सम्मानित नेताओं को बधाई दी और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *