*”एकता का संदेश: रामकृष्ण परमहंस की वाणी से सीखें धर्म की सच्चाई”*
रामकृष्ण परमहंस एक अद्वितीय साधक, सिद्ध पुरुष और धर्म गुरु थे जिन्होंने विभिन्न धर्मों और पंथों में साधना करके सिद्धि लाभ की थी। उन्होंने ईश्वर को विभिन्न रूपों में दर्शन लाभ किया था और धर्म की रक्षा, स्थापना, ईश्वर विश्वास, धार्मिक एकता और सद्भावना का प्रचार किया था।


भगवान रामकृष्ण परमहंस ने कहा है कि ईश्वर एक है लेकिन नाम अनेक हैं। एक ही ईश्वर को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है, जैसे राम, अल्लाह, गॉड, कृष्ण, हरि, काली, दुर्गा आदि। विभिन्न धर्म एक ही ईश्वर के पास जाने के विभिन्न मार्ग हैं।
यदि दुनिया उनकी बताई राह पर चलती तो धर्म और ईश्वर को लेकर इतना विवाद, झगड़ा, हिंसा और रक्तपात नहीं होता। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे उनके आदर्शों और राह पर चलने का प्रयास करें और धर्म के नाम पर झगड़ा, विवाद, हिंसा और रक्तपात बंद करें।
दुनिया में अपने अपने धर्म की रक्षा करना, धर्म को मानना और अपने अपने ईश्वर को मानना और आराधना करना सभी का मौलिक अधिकार है। कोई भी यह न समझे कि केवल उसका धर्म और ईश्वर सत्य है और दूसरों का गलत है।
सभी धर्मों के लोगों से मेरी अपील है कि वे भगवान रामकृष्ण परमहंस की वाणी को आत्मसात करें और धर्म के नाम पर रक्तपात और अशांति फैलाना बंद करें। जय रामकृष्ण।


