DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

एलसीडीसी के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय के आइसीडीएस सभागार में कुष्ठ रोगी खोजो अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

सेविकाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम घोषाल ने बताया कि 10 नवंबर से 25 नवंबर तक कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाया जाएगा। सेविका एवं सहयोगी द्वारा घर घर जाकर संदेहास्पद कुष्ठ रोगी का पहचान करना है और पहचान के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ भेजना है, ताकि समय पर जांच कर दवा का वितरण किया जायेगा।

डाक्टर घोषाल ने बताया कि सेविकाओं को कुष्ठ रोगी की पहचान के लक्षण , शारीरिक परिवर्तन, सुनापन स्थान,चकते के संबंध में जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा कुष्ठ रोगी खोजो अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह मुण्डा, एमपीडब्ल्यू राजीव कैवर्त, बुधराम बेसरा, महिला पर्यवेक्षिका ममता बिन्हा, कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *