JamshedpurNewsझारखण्ड

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, एमबीएनएस विजेता

 

 

जमशेदपुर। आसनबनी एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता–2025 के दूसरे दिन इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट–2025 का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

 

इस क्रिकेट टूर्नामेंट में करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैंपस, जमशेदपुर), जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (मानगो), स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन (सालबनी) तथा एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (आसनबनी) की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो की टीम उपविजेता रही।

 

आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था की गई थी।

टूर्नामेंट के अवसर पर एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में करीम सिटी कॉलेज की एचओडी डॉ. सुचिता भुईयां, डॉ. अनामिका सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार झा, श्री हेमंत पाठक (प्रतिनिधि), समाजसेवक राम केबल सिंह एवं बिनय मिश्रा शामिल थे।

 

मैच के दौरान घातशीला की मधुर आवाज के लिए प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र श्री राजेश कुमार मन्ना ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन खेल समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

 

इस मौके पर अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं डॉ. सुचिता भुईयां ने एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *