JamshedpurNewsझारखण्ड

एनआईटी जमशेदपुर में IoT आधारित स्वास्थ्य नवाचार कार्यक्रम का शुभारंभ

 

जमशेदपुर।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तपोषण से 5 दिवसीय उन्नत उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम (ए-ईएसडीपी) का आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “IoT-Driven Healthcare Innovations for MSMEs” विषय पर केंद्रित है।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, उप निदेशक प्रो. (डॉ.) आर. वी. शर्मा, डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बासुदेव बेहेरा हैं, जबकि सह-संयोजक के रूप में डॉ. नागेन्द्र कुमार एवं डॉ. अजय कुमार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इनमें आईआईटी खड़गपुर, सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, एनआईटी रायपुर, एनआईटी जमशेदपुर, वीआईटी वेल्लोर, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, एमएएनआईटी भोपाल तथा आईआईटी पटना के विशेषज्ञ शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान IoT एवं AI-ML आधारित स्वास्थ्य नवाचार तकनीकों, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। देशभर से आए कुल 20 प्रतिभागियों—शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों—ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे यह कार्यक्रम अकादमिक एवं शोध समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांशु दिनकर राय, दुर्गेश कुमार नंदन, अमन राज एवं शशिकांत भारती का विशेष योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *