Newsझारखण्ड

फोटोग्राफर अनूप सिंह का अंतिम संस्कार, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि   

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): चक्रधरपुर के वरिष्ठ वीडियो फोटोग्राफर अनूप सिंह का बुधवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर दोपहर करीब 2:45 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चक्रधरपुर थाना के पीछे स्थित उनके आवास लाया गया, जहां परिजनों, मित्रों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

 

सिंह के आवास पर सांसद जोबा माझी पहुंचीं और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अनूप सिंह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे तथा लंबे समय से उनसे उनका संबंध रहा। उनके राजनीतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में वे फोटोग्राफी का कार्य करते थे।

अंतिम दर्शन के लिए नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सन्नी उरांव, डॉ. विजय सिंह गागराई, उदय माझी, प्रो. नागेश्वर प्रधान, प्रो. शिवपूजन सिंह, दिनेश जेना और अनवर खान समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

 

गौरतलब है कि मंगलवार को ओवरब्रिज पर एक ट्रक की चपेट में आने से अनूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

 

अनूप सिंह के आकस्मिक निधन पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *