Newsझारखण्डसरायकेला

फसल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

 

 

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के हरतालडीह में फसल सुरक्षा को लेकर किसानों के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के साथ संपन्न हुई। प्रशिक्षण में फसल सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया एवं बेमौसमी जैसे दलहन तिलहन एवं रबी फसलों पर प्रशिक्षण दिया गया। फसलों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जैविक एवं रासायनिक विधियों से कीटनाशक बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया।

किसानों को चने के खेतों में प्रयोगात्मक सुरक्षित का प्रशिक्षण दिया गया एवं बताया गया कि कीटनाशक का प्रयोग हाथों में दस्ताना पहनकर एवं सिर और नाक को ढक कर दवाओं का प्रयोग करने के संबंध में बताया गया। कृषि वैज्ञानिक टाटा स्टील फाउंडेशन के पी वर्मा एवं एटीएम किशोर कुमार महतो ने किसानों को विभिन्न खेती के लिए फसल सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया। एटीएम किशोर कुमार महतो ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, फसलों को सुरक्षित करने एवं बेमौसम सब्जी खेती के संबंध में जानकारी दिया गया। मौके पर सैकड़ों महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *