LatestNewsNews postSportsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

फुटबाल के मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह, रामदास सोरेन ने किया सम्मानित

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पाण्डुगीति में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सिंहभूम सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

 

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबाल एक लोकप्रिय खेल है और इस तरह के आयोजन से गांव के लोगों में एकता की भावना बढ़ती है उन्होंने कहा कि खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ी नौकरी पा सकते हैं लेकिन खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है

भोगनाडीह प्रकरण पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि यह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की साजिश थी उन्होंने कहा कि राज्य के बड़े आदिवासी नेताओं को आदिवासियों के बीच माहौल खराब करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी मंत्री ने कहा कि सिदो कान्हू जैसे अमर नायकों के नाम पर राजनीति करना ठीक नहीं है यह शहीदों का अपमान है

मंत्री ने कहा कि सरकार भोगनाडीह प्रकरण पर जांच करा रही है और दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं इसलिए खिलाड़ी एक लक्ष्य के साथ खेलें और सफलता अवश्य मिलेगी

 

प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया था जिसमें कड़को टीम विजयी रही विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया

 

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के समाजसेवी कालीपद सोरेन केंद्रीय सदस्य विशु हेंब्रम प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी सुबोल महतो विश्वनाथ मुर्मू रामजीत हांसदा सोनाराम मुर्मू सुधीर हांसदा श्याम टुडू रोही मुर्मू उपस्थित थे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *