HealthJamshedpurझारखण्ड

गांधी जयंती पर बर्मामाइंस के हिन्द कुष्ठ आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. राजीव लोचन महतो सहित आश्रमवासियों ने दी पुष्पांजलि, गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

 

जमशेदपुर, 2 अक्टूबर 2025:

महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज बर्मामाइंस स्थित हिन्द कुष्ठ आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया गया।

कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, सेवा आश्रम के मुखिया श्री मनोज भगत, हिन्द कुष्ठ अस्पताल से निमाई मंडल, डेमियान फाउंडेशन के दुर्योधन बागती, कुष्ठ आश्रम के मुखिया सहित बड़ी संख्या में आश्रमवासी शामिल हुए। सभी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बापू का जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और सादगी ही सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉ. महतो ने सभी से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *