LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

“गांधी जयंती पर सरायकेला कारा में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर का आयोजन”

सरायकेला, 02 अक्टूबर 2025

महात्मा गांधी की जयंती एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के दिशा-निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला द्वारा जिला कारा, सरायकेला में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर-सह-चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर स्मृति धीरति धैर्य, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सरायकेला-सह-सचिव प्रभारी, DLSA, सरायकेला ने कार्यक्रम में भाग लेकर बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने गांधी जयंती और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध न्यायिक सेवाओं की जानकारी दी।

 

शिविर में अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं सहायक LADC, सरायकेला की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम के दौरान दो बंदियों की अर्जियों पर विचार कर आवश्यक न्यायिक कार्रवाई की गई।

 

साथ ही, बंदियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

 

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनके स्वास्थ्य की समुचित देखभाल करना रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *