LatestNewsNews postझारखण्ड

गांधी टोला अपार्टमेंट में कचरा जलाने पर नगर परिषद ने लगाई अर्थ दंड

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक संतोषिनी मुर्मू ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गांधी टोला स्थित अपार्टमेंट में कचरा उचित तरीके से न निपटाने और परिसर में कचरा जलाने के मामले में नियमानुसार अर्थ दंड लगाया गया।

 

संतोषिनी मुर्मू ने कहा कि कचरा जलाने से उठने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है और आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ पैदा करता है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की कि घरों से निकाला गया कचरा केवल डस्टबिन में डालें, डस्टबिन के बाहर, नालियों में या कहीं भी कचरा न फेंकें।

प्रशासक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कचरा जलाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और ऐसे कार्यों से बचना आवश्यक

है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *