गणेश माहली ने दिखाई संवेदनशीलता, सहयोगी की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि
सरायकेला। चुनावी माहौल के बीच सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गणेश माहली ने संवेदनशीलता और आत्मीयता का परिचय दिया। अपने निजी सहायक शिशिर मंडल की माता के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए और शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।


गणेश माहली ने न केवल परिवार को ढांढस बंधाया, बल्कि दिवंगत के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अर्थी को कंधा भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सहयोगी सिर्फ कार्यकर्ता नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं।
इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
स्थानीय लोगों ने भी गणेश माहली के इस व्यवहार की सराहना की। एक बुजुर्ग ने कहा कि ऐसे नेता बिरले होते हैं, जो अपने पद से नहीं बल्कि कर्मों और मानवीय मूल्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाते हैं।
गणेश माहली की यह संवेदनशीलता और जनसंपर्क से जुड़ाव उन्हें क्षेत्र की राजनीति में अलग पहचान दिला रहा है।

