LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

गणेश महाली ने मांगा इंसाफ : रूंगटा माइंस केस में निर्दोष मजदूरों को दें स्थायी नौकरी

सरायकेला, रूंगटा माइंस लिमिटेड चालियामा स्टील प्लांट में पांच साल पहले हुए गेट जाम मामले में फंसे मजदूरों को कोर्ट ने 7 जुलाई 2025 को निर्दोष घोषित कर दिया। मजदूरों पर कंपनी प्रबंधन द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था, जो पांच साल तक चला।

 

कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षित कामगार मजदूर यूनियन के संरक्षक गणेश महाली ने सरायकेला पहुंचकर मजदूरों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर झूठे केस में प्रताड़ित किया गया, अब उन्हें तुरंत स्थायी नौकरी दी जानी चाहिए।

 

गणेश महाली ने कंपनी प्रबंधन से साफ कहा कि अब मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए, नहीं तो यूनियन दोबारा आंदोलन करेगी।

 

मजदूरों ने कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताते हुए न्यायपालिका का आभार प्रकट किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *