गंगा सरस्वती आटा चक्की का शुभारंभ आज, पहले 50 ग्राहकों को मुफ्त पिसाई की सुविधा
राजनगर थाना और सिद्धू कान्हू चौक के बीच टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गंगा सरस्वती आटा चक्की का आज रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


चक्की संचालक पप्पु राय ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए गेंहू पिसाई की दर प्रति किलो ₹5 निर्धारित की गई है। वहीं, उद्घाटन के अवसर पर आने वाले पहले 50 ग्राहकों के लिए 10 किलो तक गेंहू की पिसाई मुफ्त की व्यवस्था की गई, जिसकी शुरुआत आज दोपहर 2:00 बजे से की गई।
पप्पु राय ने कहा कि चक्की में अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और तुरंत सेवा मिल सकेगी।
जानकारी के लिए संपर्क – मो. 7903438360

