गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 200 बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि गुरुप्रसाद महतो एवं बीडीओ मलय कुमार, मुखिया राजो टुडू के हाथों विभिन्न गावों के लगभग 200 असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया गया। कंबल पाकर बुजुर्गो के चेहरे ख़ुशी से चमक उठे। इस दौरान जोगेश्वर महतो, सुराय मुर्मू, मोतीलाल महतो, बलदेव मंडल, करमु पान, राजकापुर प्रधान, रामरतन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।