Newsझारखण्ड

गणतंत्र दिवस पर डीजीपी का संबोधन, नक्सलवाद से साइबर अपराध तक झारखंड पुलिस की उपलब्धियों का किया उल्लेख

रांची :

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, झारखंड रांची में आयोजित समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों, जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में डीजीपी ने वर्ष 2025 के दौरान झारखंड पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता मिली है और राज्य को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एटीएस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है।

डीजीपी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का भी जिक्र करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर झारखंड पुलिस ने तकनीकी रूप से मजबूत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और ठगी की गई राशि को फ्रीज कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अंत में डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *