Garwa Thief Gang- गरवा में नक़ाब पोस चोरों ने फैला रखा है दहसत, कई घरों से लाखों की चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
Report Desk


Garwa:- गढ़वा शहर इनदिनों चोरों के आतंक से परेशान है। विशेष पोशाक पहने यह गिरोह आज शहर के रिहायशी इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है जहां चोरों ने आर्मी जवान के घर डाका डाला है यहां पच्चास लाख रुपए की चोरी हुई है जिसमें सोना, चांदी और नगदी सहित अन्य सामान भी शामिल है।
इस घर में दो भाई आर्मी जवान है जबकि पति आर्मी से रिटायर्ड है। जिस समय घर में चोरी हुई उसी वक्त घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे इसी का फायदा उठा कर चोरों ने इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है, घटना के बाद आसपास के लोगो में दहसत व्याप्त है। वहीं लोगो में आक्रोश भी है।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भी इसी गिरोह ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरो का वीडियो सीसीटीवी में कैद है, पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है वहीं रिटायर्ड आर्मी ललन सिंह ने बताया कि 40 से 50 लाख रुपए की चोरी हुई है।
फ़िलहाल मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है एसडीपीओ ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द खुलाशा किया जाएगा।

