BJPNewsझारखण्ड

घाटशिला में देर शाम BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा, बाबूलाल सोरेन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 

घाटशिला। उपचुनाव को लेकर देर शाम घाटशिला सर्कस मैदान में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और झामुमो की बागी नेता सीता सोरेन ने शिरकत की।

शुभेंदु अधिकारी के पहुंचते ही मैदान में “जय श्री राम” और “बाबूलाल सोरेन ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने झारखंड को विकास से भटका दिया है, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और विकास के रास्ते पर काम कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि बंगाल में ममता दीदी के शासन में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं, वहीं रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है — “यह देश और धर्म दोनों के लिए खतरे की घंटी है।”

उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार बाबूलाल सोरेन को ऐतिहासिक जीत दिलाकर झारखंड में नया संदेश देगी।
सभा में सीता सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर शाम तक सर्कस मैदान में जनसैलाब उमड़ा रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *