Newsओडिशाझारखण्ड

घाटशिला में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की चुनावी एंट्री | कल दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

घाटशिला उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान की रफ्तार तेज कर दी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी कल, 4 नवंबर को घाटशिला में दो स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री मांझी का पहला कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे घाटशिला ब्लॉक के गंधानीयाहाट मैदान में होगा, जबकि दूसरी सभा दोपहर 12:05 बजे गुड़ाबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि मुख्यमंत्री मांझी का संबोधन घाटशिला के चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर देगा। क्षेत्र की जनता भी उनके स्वागत की तैयारियों में जुटी है।

 

भाजपा नेताओं ने बताया कि यह सभा न केवल चुनाव प्रचार को गति देगी बल्कि आदिवासी समाज के बीच एनडीए प्रत्याशी के प्रति विश्वास भी मजबूत करेगी।

 

घाटशिला उपचुनाव में अब मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है, और ओडिशा के मुख्यमंत्री की यह जनसभा भाजपा के प्रचार अभियान को नया बल देने का काम करेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *