घाटशिला उपचुनाव : अबुआ सरकार नहीं, बबुआ सरकार चल रही है – बाबूलाल मरांडी का हमला
घाटशिला उपचुनाव में इस बार माहौल गर्म है। भाजपा ने चुनाव प्रचार को तेज़ कर दिया है और विपक्ष के नेता सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा संभाल लिया है।


धलभूमगढ़ के रावताड़ा और पाणिजिया में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने झामुमो सरकार पर सीधा हमला बोला।
मरांडी ने कहा कि घाटशिला की जनता अब बदलाव के मूड में है। हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है — खासकर आदिवासी समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह सरकार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन उनके अधिकारों की आवाज़ दबाने का काम करती है।”
उन्होंने चाईबासा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जब आदिवासी युवा अपने हक की मांग कर रहे थे, तब सरकार ने उन पर लाठीचार्ज कराया और झूठे मुकदमे दर्ज किए।
मरांडी ने कहा — हेमंत सोरेन ‘अबुआ सरकार’ की बात करते हैं, पर असल में यह सरकार ‘बबुआ के निर्देश’ पर चलती है। जनता अब सब जान चुकी है और आने वाले उपचुनाव में झामुमो सरकार को इसका जवाब देगी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

