Newsझारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव में गरम हुआ माहौल — जेएलकेएम के देवेंद्र नाथ महतो बोले, अब बदलाव तय!

घाटशिला उपचुनाव को लेकर अब चुनावी माहौल गर्माने लगा है। आगामी 11 नवम्बर को होने वाले मतदान से पहले सभी दल मैदान में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। भाजपा, झामुमो और जेएलकेएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है। इसी बीच जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

 

देवेंद्र नाथ महतो लगातार घाटशिला के सीदेसल, चतरो, धलभूमगढ़, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर और बढ़ाघाट जैसे कई गांवों में तूफानी दौरा कर रहे हैं। जनसभाओं में उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता लंबे समय से गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्या से जूझ रही है। क्षेत्र में “पढ़ाई, कमाई और दवाई” की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने नेता जनता को वर्षों से दिग्भ्रमित करते आए हैं, लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं।

 

महतो ने कहा कि जेएलकेएम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। गांव-गांव में मिल रहा जबरदस्त समर्थन बताता है कि इस बार घाटशिला में परिवर्तन तय है। जनसंपर्क अभियान में पॉल्टी हँसदा, फनी, खुदीराम, सन्नी तिग्गा, मनीष साहू, पंचम एक्का, गुना भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *