JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

घाटशिला उपचुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की ओर से रामदास मुर्मू चुनाव मैदान में उतरेंगे। रामदास मुर्मू लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय हैं और क्षेत्र में एक जुझारू आदिवासी नेता के रूप में पहचान रखते हैं।

 

जयराम महतो ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि “जनता के स्वाभिमान और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का आंदोलन” है। उन्होंने दावा किया कि JLKM जनता की आवाज बनकर घाटशिला में नया राजनीतिक अध्याय लिखेगा। महतो ने कहा कि रामदास मुर्मू के नेतृत्व में जनता को एक सशक्त विकल्प मिलेगा।

 

उम्मीदवार की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी ने घोषणा के साथ ही बूथ स्तर पर अभियान तेज करने की रणनीति भी बनाई है। अब देखना होगा कि JLKM का यह कदम पारंपरिक दलों — JMM और BJP — के समीकरणों को कितना प्रभावित करता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *