Newsझारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव: निर्दलीय बिक्रम किस्कू ने वापस लिया नामांकन, अब 13 प्रत्याशी मैदान में

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आज निर्दलीय उम्मीदवार बिक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही अब घाटशिला उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।

गौरतलब है कि इस उपचुनाव के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें 15 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। स्क्रूटनी के दौरान तीन उम्मीदवारों के नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए थे। इनमें निर्दलीय मालती टूडू, आपकी विकास पार्टी के दुखी राम मांडी और राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मंगल मुर्मू शामिल थे।

अब जिन 13 प्रत्याशियों का नामांकन सही पाया गया है, उनमें भाजपा से बाबूलाल सोरेन, झामुमो से सोमेश चंद्र सोरेन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से पार्वती हांसदा, भारत आदिवासी पार्टी से पंचानन सोरेन, जेएलकेएम से रामदास मुर्मू सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

नामांकन वापसी के बाद अब घाटशिला उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। सभी दलों के उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर प्रचार अभियान तेज कर चुके हैं, वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *