Newsझारखण्डसरायकेला

घाटशिला उपचुनाव पर बनी रणनीति: चिलगु में आदित्य साहू और हरे लाल महतो की अहम बैठक

 

 

ईचागढ़

राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

 

बैठक में दोनों नेताओं के बीच घाटशिला उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रणनीति पर विचार किया गया। इस मौके पर आदित्य साहू ने हरे लाल महतो को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और एनडीए के गठबंधन की मजबूती पर बल दिया।

बैठक के दौरान हरे लाल महतो ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति से सांसद साहू को अवगत कराया। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार की नाकामियों और व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता झारखंड के भविष्य निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने जा रही है।

 

वहीं, हरे लाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने दावा किया कि घाटशिला की जनता आगामी उपचुनाव में हेमंत सरकार को करारा जवाब देगी और एनडीए उम्मीदवार को विजयी बनाएगी। इस अवसर पर कई भाजपा और आजसू कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *