घाटशिला उपचुनाव से पहले 7 लाख रुपये बरामद, राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने जब वाहन चालक से पैसों से संबंधित कागजात या प्रमाण मांगे, तो वह कोई दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को विधिवत रूप से जब्त कर लिया। हालांकि, वाहन चालक का कहना है कि यह रकम एसबीआई बैंक से निकाली गई थी और मजदूरों के भुगतान यानी लेबर पेमेंट के लिए ले जाई जा रही थी।



फिलहाल, पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपचुनाव को देखते हुए जिले में निगरानी और सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या धन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

