Newsझारखण्ड

गिरिडीह: एक साल पहले लापता युवक फरीदाबाद से मिला, अपहरण नहीं बल्कि खुद छोड़ा था घर

गिरिडीह पुलिस ने एक साल पुराने कथित अपहरण मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह अपहरण नहीं, बल्कि पारिवारिक तनाव का मामला था। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह पुलिस लाइन रोड निवासी अंकुर सिंघानिया, जो पिछले साल नवंबर से लापता थे, को पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है।

 

अंकुर के भाई अंकित सिंघानिया ने 29 नवंबर 2024 को थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद सदर एसडीपीओ जितबाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार 10 अक्टूबर को युवक को ढूंढ निकाला।

 

पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह किसी के दबाव में नहीं था, बल्कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कारण उसने खुद घर छोड़ दिया था। वह रोजगार की तलाश में हरियाणा चला गया था और वहीं रह रहा था।

 

डीएसपी जितबाहन उरांव ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह मामला अपहरण नहीं बल्कि घरेलू तनाव से जुड़ा है। उन्होंने जांच टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और सच्चाई तक पहुंचना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *