Newsझारखण्ड

गिरिडीह के बेंगाबाद में सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती में रविवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर गिरिडीह से अपने घर बारसोली लौट रहे थे। इसी दौरान बनहती के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को उठाकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कुंदन तुरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सागर कुमार (16 वर्ष) और सुमित तुरी (15 वर्ष) का इलाज चल रहा है।

 

तीनों युवक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार वाहनों से सतर्क रहने की अपील की है। यह हादसा सड़क सुरक्षा की अनदेखी और बढ़ती गति की वजह से हुआ माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *