Newsझारखण्ड

गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा: बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

गिरिडीह जिले के गांडेय मुख्य मार्ग स्थित मेन बाजार में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी बुरी तरह घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे दुर्घटना की स्पष्ट तस्वीर सामने आई है।

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल महिला को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर इलाज की आवश्यकता बताते हुए उन्हें धनबाद भेज दिया, जहां उनका विशेष उपचार जारी है।

 

दुर्घटना में शामिल दोपहिया वाहन चालक की पहचान रोहित हेंब्रम, निवासी बलवा, थाना मार्गोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक चालक तेज रफ्तार में था या लापरवाही से वाहन चला रहा था।

 

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है और सभी घायल महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *