गिरिडीह में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद भी दी जान
गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महेश लिट्टी गांव में एक ही घर से पिता और तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में 36 वर्षीय पिता सनाउल्लाह और उनके तीन बच्चे – 12 वर्षीय आफरीन, 8 वर्षीय सफाउल और 6 वर्षीय जेब नाज शामिल हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, सनाउल्लाह की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, जो बीमार थी और इलाज के लिए गई थी। पत्नी के जाने के बाद सनाउल्लाह ने यह अपराध किया और खुद भी फांसी लगा ली।
पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही है और जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।