Newsझारखण्ड

गिरिडीह में ट्रैफिक अव्यवस्था पर सख्त सांसद सीपी चौधरी, भारी वाहनों की नो-एंट्री समय बढ़ाने की मांग

गिरिडीह में ट्रैफिक अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है, जिसे लेकर सांसद सीपी चौधरी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। सांसद ने शहर की मौजूदा ट्रैफिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन के समय भारी वाहनों पर रोक रहती है, लेकिन रात 9 बजे जैसे ही नो-एंट्री समाप्त होती है, शहर में अव्यवस्था बढ़ जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

 

सांसद ने बताया कि बीती रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जो बेहद दुखद घटना है। इससे पहले भी नेताजी चौक और पचंबा फोर-लेन क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने सुझाव दिया कि भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय रात 9 बजे की जगह 10 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए।

 

एसपी गिरिडीह ने सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। सांसद ने उम्मीद जताई कि नए समय निर्धारण से हादसों में कमी आएगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *