Newsझारखण्ड

गिरिडीह नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 24 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण

गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को फोर लेन सड़क निर्माण में बाधा बन रही दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने नटराज चौक से कोऑपरेटिव बैंक तक सड़क किनारे बने 24 अतिक्रमित दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध किया और हल्की नोकझोंक की स्थिति बनी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद हालात सामान्य हो गए।

 

यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, दुकानदारों ने पहले नगर निगम के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। लंबे समय तक सुनवाई के बाद अदालत ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

अभियान का नेतृत्व उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने किया। मौके पर नगर थाना पुलिस, दंडाधिकारी विनोद कुमार, सहायक उप नगर आयुक्त अशोक हासदा और अर्बन प्लानर मंजूर आलम भी मौजूद थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही स्वेच्छा से स्थल खाली करने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। नगर निगम ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक था।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *